कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी ने जनसम्पर्क में कहा नहीं हुआ क्षेत्र में कोई विकास

Congress candidate Deepak Bhati said in public relations no development in the area

ग्रेटर नोएडा। विधानसभा दादरी से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला ने ताबड़तोड़ प्रचार करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पिछली सरकारो मे भ्रष्टाचारी नेता हुए। दादरी विधान सभा ने 25 वर्षो से नेता पैदा करना बन्द कर दिए है। अभी तक हमारी विधान सभा मे कोई भी ऐसा कद्दावर नेता नही हुआ जो क्षेत्र की समस्याओ को गंभीरता से उठाये। साथ ही उन्होंने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजपाल नागर का विकास पर कोई ध्यान नही गया। उन्होंने सिर्फ अपने बारे मे सोचा, उन्हे क्षेत्र के विकास की नही अपनी चिन्ता थी। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने समर्थकों के साथ ग्राम बादलपुर, नई बस्ती, आनंदपुर, गुलावटी खुर्द,  जारचा, कलौंदा और छायसा में डोर टू डोर कैम्पेन कर लोगो से जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर वहाँ की बदहाल स्थिति से परेशान हर वर्ग की गुहार को सुना व समझा और आश्वस्त किया कि कांग्रेस का प्रथम उद्देश्य जन-जन का विकास व उन्नति है। जिसके लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूँगा। और कहा कि दादरी के विकास का है वादा, जन-जीवन सुगम होगा पहले से ज्यादा। डोर टू डोर कैपेन के दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर बीजेपी, सपा व बसपा की सरकार में विकास की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ध्यान दिया तो बस अपनी जेबों पर, सिर्फ अपना खुद का विकास किया। दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि भाजपा को जनता से कोई हमदर्दी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के तहत हेमंत ओगले,मोहित चौधरी,राम भरोसे शर्मा, राधारानी, धर्म सिंह वाल्मीक, अजब सिंह भाटी,विनय भाटी एडवोकेट, मोनी भाटी, राजसिंह, विवेक, शुभम कश्यप, गौरव भाटी,अजब सिंह, अमित आदि लोगों ने प्रत्याशी के साथ भजनसंपर्क कर जनआशीर्वाद प्राप्त किया।

Spread the love