ब्राह्मण सभा (पंजी.), उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा की तरफ से 17 मई को श्री परशुराम जन्मोत्सव व कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

On May 17, Brahmin Sabha (Regd.), Uttar Pradesh, Greater Noida will organize Shri Parshuram Janmotsav and Kavi Sammelan.

ग्रेटर नोएडा। ब्राह्मण सभा (पंजी.), उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार एवं एकता को सुदृढ़ करना है। यह कार्यक्रम दि रॉयल हेबिटेट सेंटर (तिवोली), निकट सिटी पार्क, ग्रेटर नोएडा में रविवार को सायं 5 बजे से शुरु होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा (सांसद एवं पूर्व मंत्री, भारत सरकार) विशिष्ट अतिथि तेजपाल सिंह नागर, श्रीचंद शर्मा विधायक विधान परिषद उत्तर प्रदेश, अनिल पाराशर विधायक दल अलीगढ़, मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री,  अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, गीता पंडित चेयर पर्सन नगर पालिका परिषद दादरी, डॉक्टर प्रदीप दीक्षित चेयरमैन नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद, डॉक्टर संजय शर्मा चेयरमैन ख़ैर अलीगढ़, राकेश शर्मा चेयरमैन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, शैलेन्द्र शर्मा नोएडा। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष बनाएगी। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पं. सुरेश चन्द्र पचौरी एवं समस्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों से इस भव्य आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES