रिश्तेदारी में आयी महिला ने ममेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

 

रबूपुरा। महीनों पूर्व अपनी रिश्तेदारी में रहने आई एक युवती ने अपने ममेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। साथ ही आरोप है कि शिकायत करने पर उसके रिश्तेदारों ने उल्टा पीड़िता को ही धमकाया। पुलिस ने महिला आयोग के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मैड़िकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मूलरूप से हरियाणा निवासी युवती का आरोप है कि वह महीनों पूर्व रबूपुरा कोतवाली अंर्तगत अपनी ननिहाल में रहने आई थी। इसी दौरान एक दिन परिजनों के बाहर जाने का मौका पाकर पीड़िता के ममेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने रिश्तेदारों से की तो उन्होंने भी पीड़िता को धमकाते हुए कोई शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने अपने गांव जाकर परिजनों को समूचे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए महिला आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *