" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक कमांडो ने आप के साथ राजनीतिक में बढ़ाए कदम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सांसद संजय सिंह ने एक जनसभा में सैकड़ों को लोगों को आप की दिलायी सदस्यता
-किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए संजय सिंह ने पार्टी के लोगों से की अपील

ग्रेटर नोएडा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ग्रेटर नोएडा में कमांडो शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी पर पहुंचकर जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में आम लोग 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए पहुंचे। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादोन ने की।

जनसभा में सांसद संजय सिंह ने हिन्द समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 2019 में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी रहे कमांडो अशोक को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। कमांडो अशोक अपने पांच सौ से ज्यादा समर्थकों के आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए। सांसद संजय सिंह ने दिल्ली मॉडल की विस्तार से चर्चा की और बताया कि शीघ्र होने वाले पंचायत चुनावों में अच्छे व्यक्तियों को चुने और ये लोग ही अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावो में आम आदमी के लिए मददगार साबित होंगे और सिंह ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानून किसान भाइयों के लिए हितकर नहीं है, इससे किसान भाई पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह जाएंगे, लिहाजा यह कानून वापस कर स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को एमएसपी पर खरीद की गारंटी प्रदान करे।
सभा को प्रदेश सह-प्रभारी नदीम अशरफ जायसी ने एवं प्रदेश सचिव व गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील मालिक, महासचिव इमरान नम्बरदार जिला महासचिव संजीव निगम, जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम,ए.के. सिंह, ममता भाटी,दिलदार अंसारी डॉ. बी. पी. सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>