" data-ad-slot="">

नव विवाहिता की संदिग्ध परस्थिति में मौत, लगाया हत्या का आरोप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक नवविवाहिता की संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में बगैर किसी को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा तहरीर पर दो महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं का माहौल है। पुलिस अनुसार लक्ष्मी पत्नी चंदन निवासी राजपुर कोतवाली खैर अलीगढ़ ने शिकायत की है कि उसने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी रीति रिवाज के अनुरूप 27 जून 2020 को रबूपुरा के गांव भाईपुर निवासी धमेन्द्र पुत्र वेदराम के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिये गये दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे तथा और दहेज में बुलेरो कार व नकदी लाने की मांग करते हुए शादी के बाद से उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया एवं कई बार विवाहिता के साथ मारपीट भी की गई। आपसी सहमति से कई बार मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने और 20 फरवरी 2021 की रात उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर बगैर किसी को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव के अवशेष निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा तहरीर पर धमेन्द्र, रोहताश, वेदराम, कमलेश, जयश्री, श्याम सुंदर व योगेश के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

6 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

44 minutes ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>