" data-ad-slot="">
Categories: HOME

सेन्ट जोसेफ स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य व कैरियर के प्रति किया जागरुक
-बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

ग्रेटर नोएडा। सेन्ट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय कैरियर काउंसलिंग की शुरुआत हुआ। इस सत्र में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्या फादर आल्विन पिन्टो ने बताया कि इस सत्र के लिए आर.वी. हायर एजूकेशन और टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्या एवं कुशल परामार्शदाता प्रो. डॉ. संजय कुमार शामिल हुए जो पिछले 28 साल से इस क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। डॉ. कुमार मेंटल हेल्थ फाउंडेशन के ज्वाइंट सेक्रटरी है तथा मास्टर ऑफ काउंसिल अवार्ड, राजीव गांधी एक्सीलेन्स अवार्ड जैसे कई अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने अपने सत्र में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यार्थियों को उनके जीवन में उन्नति के अनेक रास्तों के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को अपने मन में पूर्ण व दृढ़ विश्वास के साथ अपना विषय चुनकर आगे बढ़ना चाहिए। एक दिन निश्चित ही सफलता कदम चूमेगी। उन्होंने अलग-अलग विद्यार्थियों से उनकी लगन व इच्छा के बारे में जाना तथा वे जिस किसी क्षेत्र में जाना चाहते हैं,उसके विषय में विस्तार से विचार विमर्श किया व उस क्षेत्र में सफलताओं एवं उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी के ऊपर दबाव बनाकर अभिभावक अपने विचार न थोपें, विद्यार्थी को अपनी इच्छा के अनुसार विषय चुनने देना चाहिए। विद्यालय में ये सत्र मंगलवार तक चलेगा, विदायर्थी इस सत्र का पूरा लाभ उठाएंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>