" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एक्यूरेट इंस्टीट्यूट में फ्रेशर्स पार्टी में रैंप पर दिखा जलवा, बॉलीवुड सिंगर अमित गुप्ता के गानों पर खूब थिरके छात्र एवं छात्राएं

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर परिसर पूरी तरह से रंगीन रोशनी, संगीत और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में संस्थान के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें कॉलेज की परंपराओं, अनुशासन और उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारीगण, सभी विभागों के निदेशक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. डी. सी. अग्रवाल द्वारा ओवरऑल इवेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, सिंगिंग, डांस, नाटक, कविता पाठ एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “मिस्टर एवं मिस एक्यूरेट 2025” प्रतियोगिता। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति कौशल और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शिक्षकों ने भाग लिया, जिनमें — डॉ. सुचीता (PGDM), सुश्री श्वेता शर्मा (ABS), डॉ. कविता धवन (B.Tech), डॉ. नेहा (Pharmacy), डॉ. सपना (Law & Polytechnic), श्री संजीव बोस (MBA) तथा डॉ. रामवीर (B.Tech) — सम्मिलित रहे।

निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन निम्नलिखित मानकों पर किया:

पर्सनैलिटी (व्यक्तित्व)

कम्युनिकेशन स्किल्स (संचार कौशल)

विट (हाजिरजवाबी व समझदारी)

टैलेंट (प्रतिभा प्रदर्शन)

क्वेश्चन राउंड (प्रश्नोत्तर दौर)

कड़े मुकाबले के बाद विभिन्न विभागों से विजेताओं की घोषणा की गई —

फार्मेसी विभाग (Pharmacy): मिस्टर फ्रेशर – प्रेम, मिस फ्रेशर – अंशिका

एमसीए विभाग (MCA): मिस्टर फ्रेशर – विकास, मिस फ्रेशर – आकांक्षा

बी.टेक विभाग (B.Tech): मिस्टर फ्रेशर – आदित्य, मिस फ्रेशर – शंभवी

ला विभाग (Law): मिस्टर फ्रेशर – भरत, मिस फ्रेशर – अंकिता

एमबीए विभाग (MBA): मिस्टर फ्रेशर – अंकित, मिस फ्रेशर – सोनम

पॉलिटेक्निक विभाग (Polytechnic): मिस्टर फ्रेशर – यश, मिस फ्रेशर – आरती

पीजीडीएम विभाग (PGDM): मिस्टर फ्रेशर – लवी, मिस फ्रेशर – तान्या

विजेताओं को निर्णायकों द्वारा ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में बॉलीवुड सिंगर अमित गुप्ता ने अपनी मखमली आवाज़ में लोकप्रिय गीत — “राधे राधे”, “नशा रूप तेरा मस्ताना”, “उड़ा गुलाल” और “इश्क वाला” — प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके गीतों पर विद्यार्थी झूम उठे और पूरा परिसर उत्सव के माहौल में डूब गया। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर, शिक्षकों और छात्रों ने अमित गुप्ता का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को यादगार बताया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

24 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>