ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंट्रेप्रिन्योर्स एसोसिएशन(आईईए) संस्था ने दीवाली मेला कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा के द वेडिंग डॉट बैंक्वेट में किया। आयोजन में उपस्थित उद्यमियों ने एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं दी तथा अपने उत्पादों के स्टाल लगाकर एक दूसरे से व्यापार के अवसर बनाये। संस्था के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी उद्यमियों एवं गणमान्य मेहमानों का स्वागत किया और उद्यमियों को संबोधित किया। उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पुलिस विभाग से अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र, उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, उपायुक्त ट्राफिक डॉ. प्रवीण रंजन, सहायक आयुक्त बीएस वीर सिंह, श्रम उपायुक्त राकेश द्विवेदी, एलइओ महेंद्र सिंह, जिला रोजगार अधिकारी मनीषा अत्री, एमएसएमई ओखला कार्यालय से जॉइंट निदेशक आर. के. भारती, सहायक निदेशक सुनील कुमार, यूपीएसआईडीए से एन. के. जैन, हरिओम सिंह, महेश यादव, लॉयड ग्रुप के चेयरमैन मनोहर थेरानी, जीएन ग्रुप के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता, कैलाश इंस्टिट्यूट के चेयरमैन संदीप गोयल, शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो. उप कुलपति डॉ. परमानन्द, एनपीसीएल से सुबोध त्यागी , अरुनाशीष डे, गौरव शर्मा, भूपेश यादव, पंकज, ब्राह्मण समाज महासंघ के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा सहित उपस्थित अन्य मेहमानों ने सभी उद्यमियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संस्था ने इस अवसर पर उपहार व लकी ड्रा कूपन के जरिये उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उद्यमियों ने संगीतमय माहौल में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…