ग्रेटर नोएडा। प्रशान्त अद्वैत फाउंडेशन संस्था के संस्थापक आचार्य प्रशान्त द्वारा लिखित 6 पुस्तकें अमेज़न पर “स्पिरिचुअल कैटेगरी” में टॉप 11 में शामिल हुई हैं। ये एक विरल व विशेष घटना है जब एक ही लेखक की इतनी पुस्तकें लिस्ट में शीर्ष पर हों। प्रशांत अद्वैत संस्था के संस्थापक आचार्य प्रशांत विगत 2006 से भारत के वैदिक ग्रन्थों का आम जनमानस को ज्ञान देने हेतु आध्यात्मिक मिशन में कार्यरत हैं। आचार्य प्रशांत वेदांत मर्मज्ञ एवं अध्यात्म संबंधी 80 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। हिंदू समाज को उनके ग्रन्थों का ज्ञान हो सके, इसके लिए “घर घर उपनिषद” नामक विशाल कार्यक्रम की शुरुआत की जा चुकी है।
इस मुहिम के तहत 20 करोड़ घरों में वेदांत-उपनिषद की प्रति संस्था निशुल्क पहुंचाई जा रही है। आचार्य प्रशान्त ने आईआईएम की डिग्री के बाद जनमानस में आध्यात्मिक पुनरुत्थान का बीड़ा उठाया। अंग्रेज़ी में उनकी पुस्तक ‘कर्म’ देश की शीर्ष बेस्ट सेलिंग पुस्तक है। देश के जाने-माने विश्वविद्यालयों में 500 से अधिक उनके सत्र हो चुके हैं। इसके अलावा आध्यात्मिक पुस्तकों की “टॉप 50” लिस्ट में भी उनकी कुल 19 किताबें थीं। इनमे महाभारत, संबंध, पंचतंत्र, डर, श्रीमद्भागवत गीता, अष्टवक्र गीता, भागे भला न होए समेत कई पुस्तकें शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…