#दिल्ली एनसीआर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 1000 से अधिक छात्रों ने विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाए जौहर
#प्रख्यात हास्य कलाकार आकाश गुप्ता की भव्य प्रस्तुति ने बॉधा समा
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च . पीजीडीएम इन्स्टीट्यूट ने छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करने के अपने अभियान में गतवर्षों की भॉति इस वर्ष भी सांस्कृतिक एवं मैनेजमेण्ट महोत्सव ‘‘संकल्प2के22’’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक एवं मैनेजमेण्ट प्रतियोगिता में दिल्ली एवं एनसीआर के शैक्षणिक संस्थानों के 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भागीदारिता की एवं अपनी कला का जौहर दिखाया।
संस्थान की निदेशिका डॉ0 सपना राकेश ने बताया कि संस्थान शुरू से ही प्रतिवर्ष संकल्प महोत्सव का आयोजन करता आया है, जिसका उद्देश्य छात्रों में आपसी मैत्रीभाव की भावना के विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने एवं निखारने का मंच प्रदान करना है।
संकल्प महोत्सव का मुख्य आकर्षण सेलिब्रिटी नाइट था जिसमें देश के प्रख्यात हास्य कलाकार श्री आकाश गुप्त ने अपने उत्कृष्ट हास्य प्रतिभा से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य (एकल एवं समूह), मैनेजमेण्ट क्विज, बिजनेस प्लान, ऐडमैड शो, स्टैण्डअप कमेडी, एक्सटेम्पोर, वाद-विवाद, टीशर्ट पेण्टिंग, बेस्ट आफ वेस्ट,ट्रेजर हण्ट, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, आनलाइन गेमिंग के अतिरिक्त फैशन शो का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में संस्थान की निदेशिका डॉ0 सपना राकेश ने सभी प्रतिभागियों का इस महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आभार प्रकट किया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…