" data-ad-slot="">

एनआईयू की प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज को भारत के ‘सबसे प्रभावशाली वॉइस चांसलर का मिला पुरस्कार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) की वॉइस चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज को EDUSTAR लीडरशिप अवार्ड्स 2022 कार्यक्रम के दौरान डेली इंडियन मीडिया द्वारा भारत के ‘सबसे प्रभावशाली वॉइस चांसलर 2021-2022 पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। प्रो. भारद्वाज के पास 30 सालों का विशाल अनुभव है। उन्हे “शिक्षा जगत में सबसे विशिष्ट और सम्मानित व्यक्तित्व और कई लोगों के लिए प्रेरणा” के रूप में सम्मानित किया गया है। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) की वॉइस चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज ने पुरुस्कार प्राप्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस पुरस्कार को पाकर खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं।  मुझे खुशी है कि एनआईयू को देश के सबसे इनोवेटिव यूनिवर्सिटी में से एक बनाने के मेरे प्रयास को सराहना मिली है।

मेरे प्रयासों में मेरा सहयोग करने के लिए मैं माननीय अध्यक्ष और चांसेलर महोदय, मेरे परिवार के सदस्यों, मेरे प्रिय सहयोगियों और छात्रों को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि खुद पर विश्वास करें और अच्छा काम करते रहें, चाहे उन्हे सम्मान मिले या न मिले, मेहनत से अपने कामों को अंजाम देते रहें।” प्रो. भारद्वाज एजुकेशन इंडस्ट्री में एक अनुभवी प्रोफेसनल हैं और वह अपने अग्रणी विचारों और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में शामिल होने से पहले उन्होंने कई प्रमुख संस्थानों में नेतृत्व के पदों पर कार्य किया है।  वह एक इंप्लीमेंटर (कार्यान्वयनकर्ता) है। वह स्वतंत्र रूप से और एक टीम के रूप में सफलतापूर्वक काम करने में सक्षम है। डॉ भारद्वाज के पास विभिन्न मान्यता प्राप्त और शैक्षणिक तथा प्रशासनिक सहायता सेवाओं के लिए सांविधिक निकायों के साथ समन्वय करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।  वह एक अंतरराष्ट्रीय लेखक हैं;  पियर्सन पब्लिकेशन द्वारा उनकी पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। “नेचर” जैसी प्रभावशाली पत्रिकाओं में उनके पेटेंट और रिसर्च प्रकाशित हो चुके हैं। EDUSTAR लीडरशिप अवार्ड्स 2022 एक स्टार ब्रांड्स इवेंट है। इस अवॉर्ड्स को शुरू हुए 16 साल हो चुके है।  स्टार ब्रांड्स का लोकप्रिय सिंबल इंडस्ट्रीज और व्यक्तियों के लिए समान रूप से सबसे शक्तिशाली ब्रांड पोजिशनिंग और मजबूत उपकरण बन गया है, जिससे उन्हें खुद को दूसरों से अलग करने में मदद मिली है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>