ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा डेल्टा 3 में स्थित जे एस एकेडमी स्कूल में धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया द्य इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक आर.के. शर्मा , प्रधानाचार्या खुशबू शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण को सुरक्षित एंव धरती को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई तथा शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किए द्य विद्यार्थियों द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गएए जिसमें विद्यार्थियों ने भाषणए कविताओं व स्लोगन आदि के माध्यम से पृथ्वी दिवस की महत्ता की जानकारी दी।
कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पृथ्वी बचाओए जल ही जीवन है आदि विषय पर आकर्षित मॉडल बनाए द्य कक्षा नर्सरी से दो तक के विद्यार्थियों ने हरे रंग की पोशाकें पहन कर सबको पर्यावरण संरक्षण का संदेश दियाद्य विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों तथा मॉडल से स्कूल प्रांगण को सजाया गया। स्कूल के प्रबंधक आर के शर्मा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रकार के खतरों से पृथ्वी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
प्रधानाचार्या खुशबू शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य प्रकृति का एक अभिन्न अंग है। हमें कभी भी प्रकृति को नष्ट नहीं करना चाहिए। उसके संरक्षण में अपना पूरा योगदान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव है।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…