" data-ad-slot="">

आईईसी कालेज में टेकफेस्ट “इनोविजन – 2022” का हुआ समापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक टेकफेस्ट “इनोविजन-2022 का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के ही पूर्व छात्र तथा यमुना विकास प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत राजवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रतियोगी समय में केवल किताबी ज्ञान के द्वारा छात्रों का संपूर्ण विकास संभव नही है इसलिये छात्रों को सांस्कृतिक, तकनीकी तथा प्रबंधन कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ साथ सामान्य ज्ञान तथा देश के ज्वलंत मुद्दो की भी जानकारी रखनी चाहिये। कार्यक्रम की संयोजिका डा. प्रियंका भटनागर तथा प्रोफेसर जया यादव ने बताया कि दो दिवसीय फेस्ट के दौरान में एन सी आर के विभिन्न कालेजों तथा विश्वविद्यालयों के 1250 छात्रों ने हिस्सा लिया।

समापन  समारोह में बालीवाल, कैरम, शतरंज, शाटपुट, कोडोमेनिया, जंक यार्ड, टेक किवज, इ-गेम्स, अभिव्यक्ति, डाँस फ्रीक, हल्ला बोल, आर्ट अटैक, रंगोली, जिगरबाज, शब्देतीर, ट्रैसर हैंट, रंग दे हिना तथा शार्क टैंक आदि 36 स्पर्धाओं के विजेताओं को निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह सागर, मुख्य अतिथि राजवीर सिंह, सीएफओ अभिजीत कुमार, डीन डा. बी. शरण तथा समस्त विभागाध्यक्षो ने पुरस्कार वितरित कर उत्साह वर्धन किया । कैरम में विशाल वर्मा प्रथम, मृदुल दीप दूसरे, 200 मीटर रेस(पुरुष वर्ग) में आदित्य पाल प्रथम, सचिन कुमार दूसरे, 200 मीटर रेस(महिला वर्ग) में रीता प्रथम, सुरभि दूसरे, शाट्पुट (पुरुष वर्ग) में सिदार्थ नागर प्रथम, मोहित भाटी दूसरे, शाट्पुट (महिला वर्ग) में आँचल त्यागी प्रथम, अनन्या यादव दूसरे, जिगरबाज में शिवम चौहान प्रथम, आयुष तिवारी दूसरे, एकल नृत्य मे अनमोल शर्मा प्रथम, शादाब दूसरे, अभिव्यक्ति में दिव्यांशी बिष्ट प्रथम, शुभी वैश्य दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>