ग्रेटर नोएडा। सेन्ट जोसेफ विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए क्रियाकलाप कक्षा व विद्यालय परिसर में लिफ्ट का शुभारम्भ किया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि महाधमहियक्ष डॉ. रॉफी मंजली व स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एल्विन पिन्टो मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्रियाकलाप कक्ष उन नन्हे-मुन्ने बच्चों को ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित करेगा तथा उन्हें खेल-कूद के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना सरल होगा, वहीं बच्चों में तरह-तरह के क्रिया कलाप करने की प्रतिभा का विकास होगा, वहीं दूसरी तरफ स्कूल को समर्पित की गयी। दो लिफ्ट उन विद्यार्थियो या अध्यापकों के लिए अति उपयोगी होगी जो किसी भी तरह की शारीरिक अक्षमता के कारण एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्कूल व अध्यापक एक विद्यार्थी जीवन की राह दिखाते हैं तथा उनके अंदर ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अखंडता, सच्चाई आदि शब्दों का व्यापक प्रभाव दिखायी देना चाहिए। वहीं अपने धन्यवाद अभिभाषण में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को उनके कठिन परिश्रम की प्रशंसा की।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…