ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में को स्कूल ऑफ इन्फार्मेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्नॉलॉजी संकाय विभाग में दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेस का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने स्वागत उद्घाटन समारोह में अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, कुलपति द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का स्मार्ट सिटीज के महत्व को अपने विचारों से व्यक्त किया गया। इस समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. उत्कूकोष द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का महत्व डीप लर्निग एवं कम्प्यूटर सिक्योरटी के महत्व को अपने विचारों से व्यक्त किया एवं ममून एलजब ने साईबर सिक्योरिटी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कॉन्फ्रेस का शीर्षक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं सस्टेनेबल कम्प्यूटर फॉर स्मार्ट सिटीज(कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्थिरता, स्मार्ट शहरों के लिए कंप्यूटर) रहा। जिसका आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आईसीटी के अलावा पोलेंड, रोमानिया, बुल्गारिया एवं नाईजीरिया के प्रमुख संस्थानों ने किया। कॉन्फ्रेंस के लिऐ 206 पेपर प्राप्त हुए जिनमें से 21 श्रेष्ठ पेपर की प्रस्तुतीकरण पांच सत्र में की जायेंगी। इस कॉन्फ्रेस के जनरल चेयर प्रो. संजय शर्मा, अधिष्ठाता स्कूल ऑफ आईसीटी, आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप तोमर, डॉ. सन्दीप शर्मा, संयोजक डॉ. अरुण सोलंकी, सह-संयोजक, डॉ. संध्या तरार रहें और कॉन्फ्रेंस का संचालन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने में डॉ. विदुशी शर्मा, डॉ. अनुराग सिंह बंघेल, डॉ. नीता सिंह, डॉ. आरती गौतम दिनकर, डॉ. सीमा रानी, डॉ. आषीष मौर्या, डॉ. विपिन राय, अपर्णा सिंह, अंकुर कुमार सिंघल, राजेश पाल एवं सुमेधा आदि का सहयोग रहा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…