" data-ad-slot="">

शारदा विवि में नार्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट में विद्यार्थियों ने बांधा समा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में मंगलवार की देर शाम नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया,जिसमें पूर्वोत्तर के छात्रों ने अपनी कलाकारी से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इस मौके पर विवि के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने कहा कि कलाकारों ने दिखाया कि यदि भारत आसमान है तो पूर्वोत्तर इसका इंद्रधनुष है। नॉर्थ ईस्ट के बिना भारत का रंग अधूरा है। विवि कैंपस में स्थित आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट में असम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड के छात्रों ने शानदार अभिनय और कलाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगाण से हुई। इसके बाद अरूणाचल प्रदेश के छात्रों ने पारंपरिक डांस कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

असम के छात्र और छात्राओं ने बीहू की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। असम के कलाकारों ने जब परंपरागत पोशाक पहनकर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर खूबसूरत बीहू नृत्य पेश किया तो ऑडिटोरियम में मौजूद सभी दर्शकों के पैर थिरक उठे। स्टेज पर असमी कलाकारों ने समां बांधा। इसके अलावा मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम के बच्चों ने भी लोकनृत्यों के जरिए परंपरा के रंग झलकाए। कलाकारों ने बताया कि असाम में ज्यादातर लोग खेती करते हैं। बीहू नृत्य खेती से जुड़े हुए होते हैं। इसलिए बीहू लोकनृत्य असम का प्रसिद्ध नृत्य है। महिला और पुरुष कई खुशी के मौके पर मिलकर इस लोकनृत्य को करते हैं। कृषि ऋतु की शुरुआत और फसलों की कटाई के दौरान इसे खासतौर से किया जाता है।
नगालैंड के बच्चों ने चांग लो और सूआ लूआ जैसे पारंपरिक डांस कर समां बांध दिया। अरूणाचल के छत्रों ने पांरपरिक कोरस डांसकर दर्शकों का दिल जीत लिया। चेरो नत्य से मिजोरम के कलाकारों ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कश्मीर की छात्राओं ने भी पारंपरिक और बॉलीवुड के गानों पर डांसकर कार्यक्रम में तडका लगा दिया। विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो सिबाराम खारा ने कहा कि पढ़ाई करने के साथ साथ यदि आपमें डांस, गायन और अन्य तरह की प्रतिभा है तो आप न केवल एक मुकाम को हासिल करते हैं, बल्कि अपने जीवन में तनाव और अन्य परेशानियों से भी दूर रहते हैं। शारदा विवि के चांसलर पी. के. गुप्ता ने इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए सहायक कुलसचिव एहेतशाम को बधाई और कहा कि इनके प्रयासों से ही पूर्वोत्तर के बच्चे यहां घर जैसा माहौल फील करते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>