" data-ad-slot="">

एसएटीटीई 2021: एक्सपो में यात्रा और पर्यटन इंडस्ट्री के पुनरुद्धार को लेकर उम्मीद जगी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया ने दक्षिण एशिया की यात्रा और पर्यटन विनिमय (एसएटीटीई) के 28 वें संस्करण की शुरुआत इंडिया एक्सपोमार्ट में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि अरविंद सिंह, सचिव पर्यटन, भारत सरकार शामिल हुए। भारत के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के साथ, डॉ. अब्दुल्ला मौसूम, पर्यटन मंत्री, मालदीव, एम. पी. बेजबरुआ, पूर्व सचिव पर्यटन, भारत सरकार और महासचिव, होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, मानेक ई डावर, अध्यक्ष, सेवा निर्यात संवर्धन परिषद, और ज्योति मयाल, वाइस-चेयरपर्सन,एफएआईटीएच, योगेश मुद्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया और पल्लवी मेहरा, ग्रुप डायरेक्टर, इंफोर्मा मार्केट्स, भारत शामिल हुए।
एसएटीटीई के उद्घाटन के अवसर पर, अरविंद सिंह, सचिव, पर्यटन, भारत सरकार ने कहा, “यात्रा और पर्यटन उद्योग की नींव को मजबूत करने के लिए, मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ अभियान शुरू किया है, जो पहले से ही 80 से अधिक वेबिनार आयोजित कर चुका है। ‘अतुल्य भारत’ की वेबसाइट को भी अपडेट किया गया है। वहीं इनक्रेडिबल इंडिया की वेबसाइट को कई देशों में चीनी और अरबी जैसी कई भाषाओं में आसान किया गया है ताकि कई देशों में संचार के सुचारू प्रवाह की सुविधा मिल सके। एसएटीएचआई (सिस्टम ऑफ़ अवेयरनेस ट्रेनिंग फॉर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री), स्वदेश और अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा (आईआईटीएफ) प्रमाणन कार्यक्रम जैसी पहल शुरू की गई हैं। जिसके द्वारा यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग में प्रतिभाशाली और कुशल व्यक्तियों को जोड़कर पर्यटकों का समग्र अनुभव को बढ़ाना है।
वहीं, इंफोर्मा मार्केट्स इन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश मुद्रास ने कहा कि हमें अपने प्रदर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ अधिकारियों और पर्यटन बोर्डों से समर्थन मिला है। उद्योग अभी भी अर्थव्यवस्था के संदर्भ में धीमी गति पर है। लेकिन एसएटीटीई जैसी प्रदर्शनियाँ निश्चित रूप से स्टाक होल्डर्स और उद्योग के खिलाड़ियों के बीच एक सकारात्मक बढ़ेगी, इसके साथ साथ रणनीतिक रूप से सरकार द्वारा परिकल्पित ‘आत्मनिर्भर भारत ’को मजबूत किया जाएगा। हम भविष्य के बारे में उत्साहित हैं और उन प्रयासों के बारे में जिन्हें पुनरुत्थान के लिए हम सभी को एक साथ रखने की आवश्यकता है।
इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली – एनसीआर में 24 से 26 मार्च 2021 के बीच तीन दिवसीय एक्सपो, सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ आयोजित किया जा रहा है, जो उद्योग के क्रॉस-सेक्शन से भागीदारी देख रहा है और इसकी शुरुआत हुई है । इस एक्सपो ने पर्यटन मंत्रालय,भारत सरकार का बड़ा सहयोग प्राप्त करने के अलावा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, आयुष और राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेशों के पर्यटन, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप जैसे सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (SEPC) ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, बिहार, छत्तीसगढ़, जैसे कई राज्यीय सरकार को एसएटीटीई 2021 को सराहा और सपोर्ट किया है।
एक्सपो में अंतराष्ट्रीय प्रतिभागी जैसे नेपाल, मालदीव, मलेशिया, यूटा और दुबई जैसे के देश भारतीय यात्रियों को लुभाने के लिए अपनी उत्पाद प्रोफ़ाइल और तैयारियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वर्ष ट्रैवलब्रिकऑनलाइन, आईटीसी वेलकम हेरिटेज, माय वैल्यू ट्रैवल, ट्रिपजैक, यंगिस्तान ट्रैवलर्स, एसटीएस वर्ल्ड, डेस्टिनेशन इंडिया, निक्स टूर्स, होरा टूरिज्म और रेना टूर्स जैसे अन्य प्लेयर्स ने भी हिस्सा लिया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>