एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के दीक्षांत समारोह-2025 में 1,718 छात्रों को एकेटीयू के कुलपति देगें उपाधि

AKTU Vice Chancellor will confer degrees to 1,718 students at NIET Greater Noida Convocation-2025

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), ग्रेटर नोएडा  में  28 जून शनिवार को दीक्षांत समारोह-2025 आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन स्ट्रीम के छात्र, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक  विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश पांडे से अपनी उपाधियां ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर एनआईईटी मैनेजमेंट से एनआईईटी की चेयरपर्सन डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ओ. पी. अग्रवाल, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल, सभी डायरेक्टर, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, विद्यार्थियों के माता-पिता तथा संबंधी आदि उपस्थित रहेंगे। एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा के 2024 के स्नातक बैच में 1290 स्नातक और 428 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों सहित सहित कुल 1,718 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इस समारोह में 500 से अधिक छात्रों के साथ-साथ उनके परिवारीजन, संकाय सदस्य, पूर्व छात्र और आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति शामिल हो रहे हैं। यह अवसर अकादमिक उत्कृष्टता, उद्योग की तत्परता और अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एनआईईटी की अटूट प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रतिबिंब है।

एनआईईटी की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल ने कहा कि एनआईईटी में, हम न केवल कुशल पेशेवरों को बल्कि जिम्मेदार नागरिकों को आकार देने में विश्वास करते हैं। यह दीक्षांत समारोह ज्ञान, अनुशासन और जीवन में आने वाले सपनों का उत्सव है। मैं अपने सभी छात्रों को आगे की उज्ज्वल, सार्थक और प्रभावशाली यात्रा की शुभकामनाएं देती हूं। एनआईईटी के निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे ने कहा कि, “दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर उत्साह बहुत अधिक है और हम सभी  एनआईईटी के इतिहास के स्वर्णिम क्षणों के साक्षी बनेंगे। एनआईईटी में हम मानते हैं कि हमारे छात्र समाज में इन्नोवेशन की संस्कृति और उच्चतम नैतिक मानकों को स्थापित करेंगे और राष्ट्र के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे।” एनआईईटी के रजिस्ट्रार डॉ. के.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि और भाग लेने वाले छात्रों के बारे तथा दीक्षांत समारोह से जुड़ी अन्य जानकारियाँ साझा कीं।  उन्होंने कहा कि, “2024 बैच के पास आउट कुल 1718 छात्रों को की डिग्री प्रदान की जाएगी।”

Spread the love