ग्रेटर नोएडा,16 सितम्बर। नॉलेज पार्क स्थित कलाधाम में कलाकार मणिलाल साबरीमला के बनाए चित्रकला की प्रदर्शनी लगायी गयी है, जिसका उद्घाटन मंगलवार को हुआ, जो 19 सितम्बर तक चलेगा। मंगलवार को प्रदर्शनी देखने के लिए दिल्ली एनसीआर के कई कलाकार कलाधाम ए-17 पहुंचे। मणिलाल साबरीमला का जन्म और पालन-पोषण प्रसिद्ध मंदिर साबरीमला के निकट हुआ। वर्तमान में वह त्रिवेंद्रम में स्थायी रूप से निवास करते हैं। उन्हें चित्रकला और पेंटिंग में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त हैं। वह 2001 से पेशेवर कलाकार के रूप में अपनी रचनाएँ कर रहे हैं। अब तक उन्होंने विश्वभर में 30 सोलो प्रदर्शनी आयोजित की हैं और 50 ग्रुप प्रदर्शनी में भाग लिया है। उन्होंने “Absolute” नामक पुस्तक प्रकाशित की है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत रूप से परिचित 120 कलाकारों का डेटा 26 देशों से संकलित किया है।

2015 से मणिलाल साबरीमला विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित रचनाएँ कर रहे हैं, जैसे मानव चेतना और मानसिक पीड़ा। इन अवधारणाओं को मुख्य रूप से माइक्रॉन ब्लैक पेन से कैन्सन पेपर पर चित्रित किया जाता है। काले और सफेद रंग का माध्यम बहुत प्रभावशाली माना जाता है और ये संकल्पना इसे प्रदर्शित करने के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। मंगलवार 16 सितम्बर को मणिलाल साबरीमला अपनी रचनाओं का प्रदर्शन रेनुका आर्ट गैलरी, ग्रेटर नोएडा में किया। कलाधाम में रहने वाले खुशीराम, इस प्रतिष्ठित गैलरी के निदेशक एवं स्वामी, ने इन्हे अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया था। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. राजीव लोचन (सेवानिवृत्त निदेशक, भारतीय मॉडर्न आर्ट गैलरी, नई दिल्ली) द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में कई प्रतिष्ठित कलाकार भी उपस्थित रहे, जिसमें राजकुमार पवार, डॉ. रानी, डॉ. माया आदि मौजूद रहे।






