सेन्ट जोसफ विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव शुभारम्भ, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन, दी मनमोहक प्रस्तुति

Annual sports festival begins at St. Joseph's School; children showcase their talent and give captivating performances

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसफ वि‌द्यालय सैक्टर अल्फा-वन में  वार्षिक खेल दिवस उत्सव का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल पूर्व प्रधानाचार्य फादर ‘डेनिस डिसूजा’ एवं फादर अलवर्ट डिसू‌जा उपस्थित रहे। फादर डेनिस शिक्षा को उच्च स्तर पर लाने के लिए आगरा महाधर्मप्रांत क्षेत्र में वि‌द्यालयों के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनके साथ इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, स्कूल के प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया, सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के सभी अभिभावकगण उपस्थित रहे, इन सभी अभिभावकों को निमंत्रण पत्र देकर विशेष रूप से बुलाया गया था तथा सभी के आदर सत्कार का विशेष ध्यान रखा गया। यह खेल दिवस शुक्रवार एवं कल 15 नवंबर दिन शनिवार तक दो दिन चलेगा, जिसमें शुक्रवार को कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने खेल के क्षेत्र में अपने समर्पण और रूचि का प्रदर्शन किया, वहीं शनिवार को कक्षा तृतीय से कक्षा बारहवीं तक के वि‌द्यार्थी अपने खेल कौशल का, शुभारंभ सभी उपस्थित दर्शकों के सम्मुख प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्‌यार्थियों को चार सदनों टैगोर सदन, बोस सदन, गांधी सदन और पटेल सदन में विभाजित किया गया है, जिसका उद्‌देश्य खेल में प्रतियोगितात्मक भावना को जागृत करना है।Annual sports festival begins at St. Joseph's School; children showcase their talent and give captivating performances

 

खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्‌डी, वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट, शॉट पुट, गोला फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, 400 मीटर दौड, 800 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड, 1500 मीटर दौड़ आदि। जिसके आधार पर वि‌द्यार्थियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है तथा संबंधित सदन को अंक भी दिए गए हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज समाचार लिखे जाने तक पटेल सदन 533 अंक के साथ शिखर पर बना हुआ है, वहीं द‌द्वितीय स्थान पर टैगोर सदन 434 अंक, तृतीय स्थान पर बोस सदन 422 अंक और चतुर्थ स्थान पर गांधी सदन 398 अंक बने हुए हैं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने एवं वि‌द्यार्थियों को निखारने में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से स्कूल के हर सदस्य की भागीदारी सम्मिलित है। प्रधानाचार्य की देख रेख व खेल विभाग के सदस्यों (अध्यापकों) मनीष तिवारी, त्रिमोहन कुमार,  एकता खन्ना, संगीता राठी एवं सृजन कुमारी का विशेष योगदान है।

Annual sports festival begins at St. Joseph's School; children showcase their talent and give captivating performances

शुक्रवार को छोटे बच्चों की प्रतियोगिताओं में कक्षा एक व दो के बच्ची की आठ छोटी-छोटी प्रतियोगिताएं हुई जिसके आधार पर इन नन्हे मुन्ने नौनिहाली को  सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहण से किया गया एवं छोटे-छोटे नौनिहालों ने परेड का भी प्रदर्शन किया जिसमें अपने अनुशासन, एकदा एवं समन्वय कर प्रदर्शन किया और देश के राज्यों की अलग अलग संस्कृति को दर्शाते हुए नूल्यों का भी प्रदर्शन किया गया परिणामस्वरूप सभी ने वि‌द्यार्थियों के कौशल एवं प्रतिभा का अपनी करतल ध्वनि से स्वागत किया तथा महसूस किया कि आने वाले कल के लिए हमारा देश अनेकों खेल प्रतिभाओं को गोद में लिए बैठा है।

Annual sports festival begins at St. Joseph's School; children showcase their talent and give captivating performances

संपन्न प्रतियोगिताओं परिणाम इस प्रकार है

1- घुड़दौड़

बालक वर्ग में (1)- इशांक भाटी,2- अर्णव चौधरी)- वियंश दक्ष

बालिका वर्ग में (1)- दर्शनी सिंह,2- नित्या सिंह, 3) निविया सिंह

2-गेंद संग्रह दौड़

बालक वर्ग में

(1) वेदत त्रिपाठी

(2) अव्यंक्ष चौधरी

(3) स्मिथ डेढ़ा

बालिका में (1)- मान्या भाटी (2) श्रेणिका रानी, (3) – स्नेहा मिंज

3- सुरंग दौड़ में

बालक वर्ग में (1) अन्वय सिंह (2) कियान केविन (3)अदाविक यादव

बालिका वर्ग में (1)-अलीना,(2) शिवन्या शर्मा(3) भाविका जायसवाल

4- सौ मीटर दौड़ (कक्षा- 1)

बालक वर्ग में (1) आयुष शर्मा (2) दर्शित श्रीवास्तव (3) लक्षित

बालिका वर्ग में (1) चाहत सिंह (2) प्रशा भाटी (3) लक्षिता भाटी

5- बाधा दौड (कक्षा -यू. के. जी.)

बालक वर्ग में (1) धवन भाटी,(2) अक्षित दुबे,(3) ग्रंथ भाटी

बालिका वर्ग में (1) जैशनी भाटी (2) परिधि नेगी, (3) जयाश्का भास्कर

6- जंजीर दौड़ (कक्षा समूह)

बालक वर्ग में (1) यूकेजी-डी, (2) यूकेजी-ई। (3) यू.के. जी.-ए

बालिका वर्ग में (1) यू के जी-सी, (2)यू के जी-ए, (3) यू के जी-डी

7- बाधा दौड़ (कक्षा-1)

बालक (1) बेयांश सिंह,(2) माधव सिंह, (3) शौर्य कसाना

बालिका (1) उदिति द्विवेदी (2) नायरा पाल, (3) अविका चौहान

8- रस्सा कसी

बालक (1) पटेल सदन (2) गांधी सदन

बालिका वर्ग में (1) बोस सदन, (2) पटेल सदन

 

Spread the love
RELATED ARTICLES