-सेन्ट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल स्पर्धा में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
-सबसे अधिक अंक-760 हासिल कर टैगोर सदन हासिल किया प्रथम स्थान
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-वन में चल रहे वार्षिक खेल दिवस के दूसरे व अंतिम दिन कक्षा 3 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के बीच स्पर्धाएं हुई। इसके साथ भारतीय संस्कृति, समाज एवं धर्मों को दर्शाते हुए समय समय पर सामूहिक नृत्यों का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया, पूर्व प्रधानाचार्य, सभी अध्यापक अध्यापिकाएं एवं विशेष रूप से बुलाए हुए सभी अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय कुमार, भारत को 2016 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक दिलाने वाली, खेल रत्न एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खिलाड़ी पहलवान साक्षी मलिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान अपने पति सत्यवंत काट्यान के साथ, भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता एवं भारत सरकार के द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित एवम विद्यालय के पूर्व छात्र वरुण सिंह भाटी शामिल हुए।

इस अवसर पर साक्षी मलिक एवं अजय कुमार ने अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं समर्पण की प्रशंसा की तथा कहा कि अच्छे खिलाड़ी किसी भी छोटी गली-छोटे शहर या छोटे स्कूल से निकलकर आ सकते हैं। सिर्फ अनुकूल वातावरण, माता पिता का का सहयोग एवं अच्छे प्रशिक्षक तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता है जो समयानुसार मिलते रहना चाहिए। उन्होंने साथ ही स्कूल प्रबंधन की भी बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए खुले हृदय से प्रशंसा की तथा सभी खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च शिखर तक पहुंच कर अपने विद्यालय, अपने माता पिता एवं देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पिछले सत्र में कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले एवं विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के खेल प्रशिक्षक मनीष तिवारी, त्रिमोहन कुमार, एकता खन्ना, संगीता राठी, सृजन कुमारी जी के योगदान को भी सराहा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

वहीं प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के विद्यार्थियों ने अनेकता में एकता एवं भारतीय संस्कृति को संजोए हुए भब्य सांस्कृतिक गीत तथा नृत्य (मिले सुर नमस्ते इडिया… आबाद रहे, तारों को छूले तिरंगा आदि, ग्रैंड फिनाले में प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत प्रधाचार्य फादर जिप्सन पालाटी के अभिभाषण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ अपने अभिभाषण में उन्होंने बच्चों के कौशल पर संतोष व्यक्त किया तथा कहा कि एक बार प्रथम नहीं आने में हार नहीं माननी चाहिए, हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम-760 अंक, टैगोर सदन द्वितीय-(708 अंक), गांधी सदन तृतीय (686- अंक) एवं बोस सदन चतुर्थ (596 अंक) स्थान पर रहे।






