" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के दीक्षांत समारोह में 1,718 विद्यार्थियों को एकेटीयू के कुलपति ने उपाधि देकर किया प्रोत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), ग्रेटर नोएडा कैंपस में दीक्षांत समारोह-2025 आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन स्ट्रीम के छात्र, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश पांडे ने विद्यार्थियों को उपाधि देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एनआईईटी मैनेजमेंट से एनआईईटी की चेयरपर्सन डॉ सरोजिनी अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ओ पी अग्रवाल, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नीमा अग्रवाल, सभी डायरेक्टर, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, विद्यार्थियों के माता-पिता शामिल हुए। एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा के 2024 के स्नातक बैच में 1290 स्रातक और 428 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों सहित सहित कुल 1,718 छात्रों को डिग्री प्रदान की गयी।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश पांडेय, कुलपति. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी डिग्री का अंत नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और संभावनाओं से भरी एक नई यात्रा की शुरुआत है। आप सभी हमारे देश के भावी नेतृत्वकर्ता और नवाचारकर्ता हैं। निरंतर सीखते रहें, अपने नैतिक मूल्यों को बनाए रखें और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। एनआईईटी को ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए बधाई देता हूँ। संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने अपने प्रेरणास्पद संदेश में कहा कि शिक्षा एक बेहतर भविष्य की आधारशिला है। हमारे विद्यार्थी इस परिसर से केवल उपाचियां ही नहीं, बल्कि मूल्य, संस्कार और उद्देश्य लेकर आगे बढ़ते हैं। मैं सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद देती हूँ।

प्रबंध निदेशक ओ.पी. अग्रवाल ने कहा कि यह क्षण हर विद्यार्थी और उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व का है। साथ ही यह इस बात की याद भी दिलाता है कि सीखना कभी नहीं रुकता। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी जीवन भर सीखते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते रहेंगे। एनआईईटी की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल ने उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। एनआईईटी के निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे ने कहा कि दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर उत्साह बहुत अधिक है और हम सभी एनआईईटी के इतिहास के स्वर्णिम क्षणों के साक्षी बने हैं। एनआईईटी में हम मानते हैं कि हमारे छात्र समाज में इन्नोवेशन की संस्कृति और उच्चतम नैतिक मानकों को स्थापित करेंगे और राष्ट्र के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे। एनआईईटी के रजिस्ट्रार डॉ. के. पी. सिंह ने मुख्य अतिथि और भाग लेने वाले छात्रों के बारे तथा दीक्षांत समारोह से जुड़ी अन्य जानकारियाँ साझा की। उन्होंने कहा कि, “2024 बैच के पास आउट कुल 1718 छात्रों को की डिग्री प्रदान की गयी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>