ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर वाणिज्य कर विभाग ने दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने जिला में सबसे ज्यादा वाणिज्य कर देने वाले टॉप 10 उद्यमियों को ” दानवीर भामाशाह पुरस्कार” से सम्मानित किया। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ सांसद ने इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय को उद्योगों के हित में उत्कर्ष्ट काम करने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया।
आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने सांसद गौतम बुद्ध नगर, जिलाधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारियों के प्रति इस उत्कृष्ट पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद व्यक्त किया। आईबीए द्वारा उद्यमियों की समस्याओं को विभिन्न विभागों के सामने रख उनका उचित समाधान कराने में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया और समाजहित में अपना उचित योगदान देने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव सुनील दत्त, और अन्य पदाधिकारी सुधीर त्यागी, राकेश अग्रवाल, एस के शर्मा, नरेश चौहान, आकाश चौहान, संजय पांचाल, राजेश खन्ना एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…