ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ। चैप्टर के पूर्व सचिव और पलक टेप्स के प्रबंध निदेशक, सरबजीत सिंह ने औपचारिक रूप से चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व चेयरमैन राकेश बंसल (संस्थापक, एमएम पॉलीविनाइल) ने संगठन का ध्वज उन्हें सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। राकेश बंसल, जिन्होंने चैप्टर में वर्षों से योगदान दिया है, विशेष रूप से उनके दो वर्षीय चेयरमैनशिप और तीन वर्षीय कोषाध्यक्ष कार्यकाल को संस्था के लिए अत्यंत योगदानकारी माना गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था मेरे लिए परिवार समान रही है और मुझे गर्व है कि नेतृत्व अब एक सक्षम हाथों में जा रहा है।
चेयरमैन के रूप में अपने पहले संबोधन में सरबजीत सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव की बात है। मेरी टीम समर्पण, समावेशिता और नवाचार के साथ चैप्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि और उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी, जिसमें सचिव हिमांशु पांडे, संयुक्त सचिव यशराज खंडेलिया, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह।
सरबजीत सिंह ने टीम को लक्ष्य दिया कि दिसंबर 2025 तक 200 नए सदस्यों को जोड़ा जाए, और कहा कि संगठन हर उद्यमी की आवाज बनेगा। इस अवसर पर चैप्टर के कई वरिष्ठ सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख थे राजीव सूद, ए.डी. पाण्डेय, राजीव बंसल, विशारद गौतम, जेड रहमान, सर्वेश गुप्ता आदि। 150 से अधिक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की। आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर की यह नई कार्यकारिणी निश्चित रूप से संगठन और औद्योगिक क्षेत्र को एक नई दिशा देने की क्षमता रखती है।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…