" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

बीसीसीएम ने दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राइव कियाआयोजित -28 छात्रों को मिला रोजगार का अवसर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (Department of Empowerment of Persons with Disabilities – DEPwD) की पहल पर चल रही कौशल विकास परियोजना के तहत ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (BCCM) और परमार्थम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। यह ड्राइव बीसीसीएम द्वारा संचालित रेज़िडेंशियल तीन माह के सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूर्ण होने के उपरांत आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम (Divyang) युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक रोजगार से जोड़ना था। छात्रों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी अतिथियों का दिल जीत लिया। शॉपर्स स्टॉप, पैंटालून्स और रेडिसन ब्लू जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर इंटरव्यू लिए।

प्रतिनिधियों ने कहा कि सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से ये युवा समाज में नई मिसाल कायम कर सकते हैं। बीसीसीएम की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के अनुसार, इस ड्राइव के माध्यम से 28 छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। ऐसे आयोजन उद्योग जगत और विशेष बच्चों के बीच समावेशी सेतु का कार्य करते हैं। मुख्य अतिथि एवं ज़ूकोल ग्रुप के चेयरमैन श्री अंकुश ताम्बी ने कहा— “इन बच्चों की लगन और जज़्बा प्रेरणादायक है। सच्ची इच्छा शक्ति के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।” इस अवसर पर सौरभ दाधीच,  महेंद्र सिंह (एरिया एचआर डायरेक्टर, रेडिसन ब्लू),  विकास गुप्ता (डायरेक्टर – लर्निंग एंड डेवलपमेंट, रेडिसन ब्लू), श्री संजय झा (प्रोजेक्ट मैनेजर, DEPwD स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट) एवं मेजर आरती तिवारी (डायरेक्टर – एडमिनिस्ट्रेशन, बीसीसीएम) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समापन उद्बोधन में मेजर आरती तिवारी ने कहा— “बीसीसीएम का लक्ष्य अगले दो वर्षों में 2000 विशेष बच्चों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है। हमारा मिशन है—हर विशेष बच्चा आत्मनिर्भर बने और समाज की मुख्यधारा में गर्व से खड़ा हो।” बीसीसीएम प्रबंधन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज आगे भी स्किल डेवलपमेंट और एम्प्लॉयमेंट इनक्लूजन के क्षेत्र में ऐसे प्रेरक प्रयास जारी रखेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>