ग्रेटर नोएडा,23 जून। 31वीं उ.प्र. कन्या वाहिनी एन.सी.सी. का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-127, रयान इन्टरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोयडा में चल रहे पंचम दिन शुक्रवार दिनांक 23 जून 2023 प्रातः काल व्यायाम के साथ प्रारम्भ हुआ उसके उपरान्त प्रतिभागी एन०सी०सी० कैडिटों को शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार की जानकारी, ड्रिल, मेप रीडिंग, फील्ड काफट, फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का निरीक्षण बिग्रेडियर सलभ सोनल, ग्रुप कमाण्डर गाजियाबाद ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें समस्त अधिकारी गण, पीआई स्टाफ सिविल स्टाफ से मुलाकात की तथा एनसीसी कैडेटस द्वारा उनको गार्ड आफ आनर दिया गया। ग्रुप कमाण्डर द्वारा शिविर में चल रहे प्रशिक्षण की भूरि-भूरि प्रसंशा की तथा एनसीसी कैडेटस का उत्साहवर्धन किया।
ग्रुप कमाण्डर ने प्रत्येक नागरिक के जीवन में एकता और अनुशासन का महत्व बताया तथा एनसीसी कैडेट्स को आगे चलकर अधिकारी के रूप में सेना को ज्वाईन करने के लिए प्रोत्साहित किया। समस्त कैडेट्स ने उनको मिले बहुमूल्य निर्देशों के अनुपालन हेतु शपथ ग्रहण की तथा एक अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लिया।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…