-विधानसभा क्षेत्र के कस्बों में लोगों ने फूल माला पहना कर किया स्वागत
ग्रेटर नोएडा,02 जनवरी। जेवर विधान सभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने रोड शो निकाला, जिसमें लोगों का समर्थन देखने को मिला। रविवार को डाढ़ा गांव से रोड़ शो निकाला गया जो जेवर विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कई गांवों में गया, जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रास्ते में पार्टी के समर्थक माला पहनाकर स्वागत किया।
यह रोड शो ढाढ़ा से चलकर कासना, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर जहांगीरपुर गिरधरपुर सलेमपुर सहित कई गांवों में पहुंचा। इस दौरान महिलाएं बच्चे और बुजुर्गों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने कहा कि पूरे विधान सभा में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, लोग बदलाव चाहते हैं। जेवर विधानसभा की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। लोग कह रहे हैं भाजपा के जनप्रतिनधि उनके साथ न्याय नहीं किया है। उनकों मूल सुविधाएं नहीं मिल पायी है, उनकी आवाज नहीं सुनी जाती है। इस दौरान बसपा के पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों के साथ रोड़ शो में शामिल हुए।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…