ग्रेटर नोएडा। आम आदमी पार्टी दादरी विधानसभा में मंगलवार को कार बाइक रैली निकाल रही है, जिसमें आम आदमी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह शामिल हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 4 जनवरी को सुबह 11 बजे एक विशाल कार-बाईक रैली का आयोजन 62 विधानसभा के प्रत्याशी संजय सिंह तुग़लपुर के समर्थन में कुलेसरा से शुरू कर दादरी होते हुए दुजाना गांव में समापन किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के चुनाव प्रभारी सोमेंद्र ढाका करेंगे। दादरी प्रत्याशी संजय सिंह तुगलपुर ने बताया रैली का उद्देश्य विधानसभा के मतदाताओं को अरविंद केजरीवाल द्वारा दी जा रही गारंटी योजना से जागरूक व जानकार बनाना है ताकि वे आम आदमी पार्टी द्वारा अब तक किये गए जनविकास कार्यों के प्रति जागरूक व जानकार बन सकें।
प्रदेश सचिव कमांडो अशोक ने बताया कि उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव में पार्टी के क्षेत्रीय प्रत्याशी संजय सिंह तुगलपुर द्वारा किये गए महत्वपूर्ण वायदों जैसे कि हर घर को 300 यूनिट मुफ़्त बिजली व सभी किसानों के बिजली बिल माफ़ करना एवं प्रतिवर्ष प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख नौकरी/रोजगार के अवसर व संसाधन देना व पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को 5 हजार का बेरोजगारी भत्ता देना व उत्तरप्रदेश की 18 वर्षीय उम्र से अधिक महिलाओं को प्रति माह एक हजार की सम्मान राशि देना जैसी गारंटी शामिल है। जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…