" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कार सवार बारातियों के साथ मारपीट का आरोप, चार हुए घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

एक पक्ष की शिकायत पर 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक गांव से जा रही बारात के कुछ लोगों के साथ दूसरे गांव व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। एक पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जिसमें 4 लोगों के घायल होने का भी दावा किया जा रहा है। उधर दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि कुछ कार सवार लोगों द्वारा हूटर बजाते हुए महिलाओं से अभ्रदता की तथा विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उधर पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है एवं उक्त सम्बंध में जानकारी करने के लिए जब थाना प्रभारी से संर्पक किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जानकारी अनुसार सोमवार शाम गांव मुढरह से एक दलित युवक की बारात अलीगढ के पास जा रही थी। आरोप है कि जब बारात की कुछ गाडियां गांव कानपुर से गुजर रही थीं तभी कुछ युवकों द्वारा उन्हें रोकते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी तथा विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जाता है कि जिसमें बारात पक्ष के 4 व्यक्ति घायल हो गये तथा पुलिस से शिकायत के बाद घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। उधर गांव कानपुर निवासी ग्रामीणों को आरोप है कि सोमवार देर शाम बारात की 3-4 गाड़ियां हूटर बजाते हुए हुड़दंग करती निकल रहीं थी तथा रास्तें में आने-जाने वाली महिलाओं से अभ्रदता कर रहे थे जब इनका विरोध किया तो कार सवारों ने गांव के युवकों के साथ मारपीट की और गाड़ी लेकर फरार हो गये। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है तथा एक पक्ष की तहरीर पर घायलों को मैड़िकल के लिए भेजते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
मामला जानकारी में आया है तथा बारात पक्ष की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत की मामले की जांच की जा रही है। राजेश कुमार सिंह, डीसीपी 3 जोन ग्रेटर नोएडा

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>