ग्रेटर नोएडा। इंडियन फारर्स फर्टिलाईज़र कोऑपरेटिव लि. इफको ने भट्टा परसौल उच्च प्राथमिक विद्यालय में किसान दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक मनवीर सिंह ने उपस्थित किसानों को विभागीय कृषि संबंधी योजनाओं का समय से अपने सभी दस्तावेज उपलब्ध कराकर लाभ उठाने का आव्हान किया। उन्होंने किसानों ने एन पीके की मांग पर बताया कि जल्दी ही सहकारी समितियों में उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रीकरण आदि विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको बृजवीर सिंह ने बताया कि इफको के घुलनशील उर्वरकों के प्रयोग हेतु सागरिका के साथ यदि मिलाकर खेत मे प्रयोग करे तो अच्छा लाभ ले सकते है। उन्होंने किसानों से कैल्शियम, जिंक, सल्फर आदि अन्य पोषक तत्वों के प्रयोग पर किसानों को प्रयोग हेतु बल दिया। उन्होंने नैनो नाइट्रोजन व जिंक के प्रदर्शन के बारे में जानकारी किसानों को दी। जिला उद्यान अधिकारी गौतमबुद्धनगर शिवानी तोमर ने किसानों से फलों व फूलों की खेती के वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के बारे में बताकर कृषि के विविधीकरण के तरीके अपनाकर लाभ उठाने की अपील की। स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति के बारे में भी उन्होंने बताया।
अम्बाप्रकाश शर्मा,अपर जिला कृषि अधिकारी गौतमबुद्धनगर ने किसानों से अपने समूह बनाकर पंजीकृत करने एवं विभागीय योजनाओं के साथ साथ कृषि उपज के विपणन की उचित व्यवस्था कर लाभ लेने की अपील की। देवेंद्र सिंह, प्रगतिशील किसान ग्राम भट्टा ने नैनो नाइट्रोजन के अपने अनुभव को किसानों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में समिति भट्टा सचिव रामगोपाल, दिनेश कुमार, ए टी एम कृषि दनकौर, कृषि जंक्शन के वीरेंद्र कुमार सहित सैंकड़ो किसानों ने भाग लिया। यह जानकारी उप निदेशक कृषि मनवीर सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आमदनी को दोगुना करने के उद्देश्य से आगे भी अन्य क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हुए किसानों को जागरूक किया जाएगा ताकि सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का जनपद के किसान बंधु अधिकतम लाभ अर्जन कर सकें।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…