" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

सीबीएसई गर्ल्स बास्केटबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट 2025 का हुआ समापन,स्पर्श ग्लोबल स्कूल में बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। स्पर्श ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की तरफ से सीबीएसई गर्ल्स बास्केटबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट 2025 का समापन रविवार को स्पर्श ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में हुआ। यह टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण, मानसिक दृढ़ता और सामूहिक ऊर्जा का जीवंत प्रतीक बन गया, जहाँ देशभर के 140 विद्यालयों की 168 टीमों ने भाग लेकर अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया। 23 से 27 जुलाई तक चले इस पाँच दिवसीय आयोजन में कुल 167 मुकाबले खेले गए। इन मैचों में खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन, टीम वर्क और जज़्बे ने दर्शकों, निर्णायकों और कोचों को समान रूप से प्रभावित किया। हर कोर्ट पर बेटियों ने साबित किया कि वे सिर्फ प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं, विजय और प्रेरणा का इतिहास रचने आई थीं। 26 जुलाई को प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद, 27 जुलाई को हुए सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खिलाड़ियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और रणनीतिक सोच के शानदार उदाहरण बने। विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सक्सेना व विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका रंधावा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

अंडर-14 फाइनल

फादर अग्नेल स्कूल, नोएडा बनाम फादर अग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा एक ही संस्थान की दो शाखाओं के बीच यह मुकाबला तकनीकी तीव्रता और रफ्तार का शानदार संगम बना।

विजेता: फादर अग्नेल स्कूल, नोएडा

अंडर-17 फाइनल

एम.पी.एस गर्ल्स, शास्त्री नगर, मेरठ बनाम सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, गाज़ियाबाद, मानसिक संतुलन, रणनीति और आत्मविश्वास से भरे इस मुकाबले में हर पल रोमांच बना रहा। विजेता: एम.पी.एस गर्ल्स, मेरठ

अंडर-19 फाइनल

डी.पी.एस, नोएडा बनाम द एशियन स्कूल, देहरादून इस फाइनल मुकाबले में दो बेहतरीन टीमों की भिड़ंत ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। तकनीक, संयम और सहयोग का आदर्श उदाहरण देखने को मिला।

विजेता:डी.पी.एस, नोएडा

इस पूरे टूर्नामेंट का तकनीकी पर्यवेक्षण एवं संचालन अत्यंत सुनियोजित और निष्पक्ष रूप से किया गया। टेक्निकल डेलीगेट (प्राविधिक प्रतिनिधि) लोकेश मलिक तथा सीबीएसई पर्यवेक्षक कैबिरिच मृत्युंजय ने अपनी सूझबूझ, अनुशासन प्रियता और नेतृत्व क्षमता से प्रतियोगिता को संतुलन और गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

स्पर्श ग्लोबल स्कूल की प्रेरणादायक पहल

स्पर्श ग्लोबल स्कूल का यह आयोजन खेल प्रतियोगिता से कहीं अधिक रहा — यह मंच था आत्मविश्वास, नेतृत्व और आत्मबल के निर्माण का। विद्यालय का यह प्रयास बेटियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ है। विद्यालय परिवार इस अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, तकनीकी टीम एवं सहयोगी कर्मियों का हृदयतल से आभार प्रकट करता है, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बना। प्रतियोगिता की झलकियाँ, विजेताओं की मुस्कान और हर खिलाड़ी के संघर्ष की कहानी आने वाले समय में स्पर्श ग्लोबल स्कूल के खेल इतिहास में अमिट छाप छोड़ेंगी।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>