ग्रेटर नोएडा,09 दिसम्बर। सेंट जोसफ विद्यालय में सड़क सुरक्षा के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रधानाचार्य, अध्यापकगणों, विद्यार्थियों तथा समस्त कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे वाहनों का प्रयोग करते समय हेलमेट पहनेंगे, सीटबेल्ट लगाएंगे, मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे तथा शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाएंगे। ‘शपथ ग्रहण’ समारोह के समापन पर प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिन्टो ने समस्त सेंट जोसफ परिवार से अनुरोध किया कि वे स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तथा अपने परिजनों से भी करवाएंगे और यह भी संदेश दिया कि हमारी असावधानियाँ ही दुर्घटनाओं का कारण बनती है। अतः हमें सावधानीपूर्वक सड़क सुरक्षा चिह्नों को ध्यान में रखते हुए, सही दिशा में वाहन चलाना चाहिए। अपने वाहन में सदैव प्राथमिक चिकित्सा हेतु कुछ दवाइयां रखनी चाहिए, ताकि आवश्यकतानुसार उनका उपयोग कर पीड़ित व्यक्ति का उपचार हो सके तथा वाहन चालक के पास लाइसेंस का होना अत्यंत आवश्यक है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…