" data-ad-slot="">

होली पब्लिक स्कूल के ‘विविड रिफ्लेक्शंस’ कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला और कौशल का किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 नवम्बर। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ‘विविड रिफ्लेक्शंस’ कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा और नोएडा के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू पुरी, समन्वयक सुनीता सिंह एवं मंजीत यादव ने सम्मानित अतिथि डॉ.  अभिलाषा गौतम (प्रिंसिपल आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन), मंजू कौल रैना, प्रिंसिपल, जी.एन.डब्ल्यू एवं गजानन माली का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान निर्णायक मण्डल में काजल जादौन (शिल्प आकर बोतल आर्ट, स्ट्राइक अ पोज एवं सुर संगम), कोमल (डेज़लिंग डायनामाइट), प्रवेश (मेलोडियस कोरस) उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र कोन विद द बॉल रेस, बॉल कलेक्शन,बॉल बैलेंसिंग, फ्लेमलेस कुकिंग, स्ट्राइक अ पोज, डिसपुटेशन एक्स्ट्रावैगेंजा, , डेलिंग डायनामाइट, बॉटल आर्ट ट्विल टुगेदर शिल्प आकार, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मेलोडियस कोरस, सुर संगम एवं सेनामाइट थे। इस कार्यक्रम में होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने केवल अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाग लिया। कार्यक्रम के विजेता विद्यालयों में कोन विद द बॉल रेस में प्रथम स्थान, समसारा द्वितीय स्थान, आर.के.पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान एलपीएस ग्लोबल स्कूल ने प्राप्त किया।

बॉल कलेक्शन में प्रथम स्थान निशि गुरुकुल द्वितीय स्थान समर विले तथा तृतीय स्थान आर के.पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। बॉल बैलेंसिंग में प्रथम स्थान आर के .पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान श्योरान इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान एलपीएस ग्लोबल स्कूल ने प्राप्त किया। फ्लेमलेस कुकिंग में प्रथम स्थान एलपीएस ग्लोबल स्कूल द्वितीय स्थान समर विले स्कूल तथा तृतीय स्थान श्योरान इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। स्ट्राइक अ पोज में प्रथम स्थान मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान आर के. पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान श्योरान इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। डेलिंग डायनामाइट में प्रथम स्थान सेंट जॉन्स स्कूल तथा द्वितीय स्थान समर विले स्कूल ने प्राप्त किया। बॉटल आर्ट में प्रथम स्थान सेंट जॉन्स स्कूल द्वितीय स्थान मॉडर्न स्कूल तृतीय स्थान ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में प्राप्त किया। ट्विल टुगेदर में प्रथम स्थान सेंट जॉन्स स्कूल में प्राप्त किया। शिल्प आकार में प्रथम स्थान सेंट जॉन्स स्कूल द्वितीय स्थान ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल तथा तृतीय स्थान समर विले स्कूल ने प्राप्त किया। सुर संगम में प्रथम स्थान सेंट जॉन्स स्कूल द्वितीय स्थान श्योरान इंटरनेशनल स्कूल तथा तृतीय स्थान ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में प्राप्त किया। डिसपुटेशन एक्स्ट्रावैगेंजा में प्रथम स्थान ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल तथा द्वितीय स्थान मॉडर्न स्कूल ने प्राप्त किया। मेलोडियस कोरस में प्रथम स्थान समर विले स्कूल द्वितीय स्थान सेंट जॉन्स स्कूल तथा तृतीय स्थान श्योरान इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। सेनामाइट में प्रथम स्थान मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान एसडीआरबी स्कूल तथा तृतीय स्थान समर विलेज स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को महत्व देना था।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

16 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

17 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>