ग्रेटर नोएडा,11 नवम्बर। राष्ट्रीय संस्कृत ओलंपियाड 2024 में महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ के छात्रों गौरव और गोपाल ने प्राप्त किए प्रथम एवं द्वितीय स्थान। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित द्वितीय ऑनलाइन संस्कृत ओलंपियाड 2024 में महर्षि पाणिनि वेद- वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल, ग्रेटर नोएडा, के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस ओलंपियाड में बाल वर्ग में छात्र गौरव ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किशोर वर्ग में छात्र गोपाल, ने विद्यालय में द्वितीय स्थान अर्जित किया। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि को सराहते हुए उन्हें केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस सफलता का श्रेय छात्रों ने अपने गुरुओं, रविकांत दीक्षित और प्रेमकांत शर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन में वे संस्कृत अध्ययन में निरंतर उन्नति कर रहे हैं। गुरुओं के समर्पित प्रशिक्षण और प्रेरणा से गौरव और गोपाल ने संस्कृत ओलंपियाड में यह श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने दोनों छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…