बच्चे राष्ट्र के स्तम्भ हैं, उन्हें मजबूत व संस्कारवान बनाएं-श्याम सुन्दर पाठक
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसफ विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें प्राइमरी वर्ग के छात्रों की पूर्ण भागीदारी रही। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक फादर विनॉय, प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिंटो, मुख्य अतिथि डॉ. राफी मंजली, विशिष्ट अतिथि श्याम सुन्दर पाठक असिस्टेन्ट कमिश्नर जीएसटी, अभिभावक प्रतिनिधि डॉ. आकृति, प्राइमरी तथा प्री-प्राइमरी हैड मिस्ट्रेस ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने प्रार्थना नृत्य तथा स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की इस श्रृंखला में प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिंटो ने सत्र 2022-23 में विद्यालय की उपलब्धियों को अभिभावकों के साथ साझा किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे वही करते हैं जो देखते हैं, बच्चों को स्कूल से अच्छी शिक्षा तो मिल जाती है, संस्कार उनको उनके घर से माता पिता से मिलती है। उन्होंने बच्चों के विकास में मां की अहम भूमिका बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाइये जैसे एक बाज पक्षी अपने बच्चे कांटों में डाल देता है, चिड़िया अपने बच्चों को उड़ने के लिए घोंषले से धकेल देती हैं। बच्चे देश राष्ट्र के मजबूत स्तंभ हैं उन्हें अच्छा इंसान व संस्कारवान बनाएं।
विशेष दिवस को ‘उड़ान’ शीर्षक के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया। जिसमें एक लड़की के जीवन के संघर्षों और सफलता की ओर उसकी उड़ान को नृत्य, संगीत तथा नाटक के माध्यम से अत्यंत मनभावन रूप में प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुतीकरण में छात्रों का अथक प्रयास, मेहनत, लगन तथा कौशल प्रत्यक्ष दिखाई दिए। अभिभावकगणों तथा समस्त अतिथिगणों ने छात्रों के हृदयस्पर्शी प्रस्तुतीकरण की सराहना की तथा तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
इस विशेष अवसर पर कक्षा बारहवीं तथा दसवीं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि डॉ. राफी मंजली तथा विशिष्ट अतिथि मिस्टर श्याम सुन्दर पाठक द्वारा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंततः कार्यक्रम को एकसूत्र करते हुए ग्रैड फिनाले प्रस्तुत हुआ जिसे आकाश में चमकते गुब्बारों व आतिशबाजियों से पूर्ण किया गया। इस प्रस्तुतीकरण को देखकर समस्त अभिभावकगणों, अतिथिगणों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे और करतल ध्वनि से संपूर्ण परिवेश गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिंटो ने समस्त अभिभावकों अतिथियों तथा सेंट जोसफ परिवार के सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…