" data-ad-slot="">

एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेन्शन वार्षिकोत्सव में शिवोहम का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने अपना वार्षिक समारोह “शिवोहम” नाम से धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलन से हुईI स्कूल प्रधानाचार्या डॉक्टर सरबरी बनर्जी ने स्कूल की रिपोर्ट प्रस्तुत कीI कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सिद्धार्थ शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और अपने विचार तथा अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत शिव के अलग-अलग रूपों को दिखाते हुए नृत्य से प्रस्तुत हुई।  आदि योगी शिव अवतार पर नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने शिव के जिन अन्य रूपों को प्रस्तुत किया उनमें अर्धनारीश्वर, शिव विवाह, सती कथा, नीलकंठ और मां गंगा के धरती पर अवतरित होने की कथाएं प्रस्तुत थीं।

सती कथा की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ नीलकंठ नृत्य नाटिका में छात्रों की कलाबाजियों ने सभागार में बैठे प्रत्येक व्यक्ति के मन को मोह लिया। भगीरथ के द्वारा माँ गंगा को धरती पर बुलाने और शिव द्वारा उनके वेग को अपनी जटाओं में सयंमित करने की कथा को बड़े ही कलात्मक ढंग से विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। माँ गंगा के धरती पर अवतरित होते ही गंगा आरती के द्वारा कार्यक्रम का विराम किया गया। उप- प्रधानाचार्या रचना शुक्ला ने कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद भाषण के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम के नामानुसार (“शिवोहम”) सभागार में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति आध्यात्म में गोते लगा रहा था। राष्ट्र गान के साथ इस अदभुत कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

23 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>