ग्रेटर नोएडा। पृथ्वी दिवस पूरे दुनियां भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्णनगरी में नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिकाओं और मित्रों के साथ पृथ्वी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। जिसमें छात्रों ने पृथ्वी पर रहने वाले जीव जंतुओं के बारे में बताया और पृथ्वी के सुन्दर चित्र बनाए जिसे देखकर सबका मन प्रसन्न हो गया। हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू सहगल ने छात्रों को बताया पृथ्वी दिवस का महत्त्व बताते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस हमारे लिए इस लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग के बारें में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। उन्होंने पृथ्वी दिवस की सबको बहुत शुभकामनाएं दी और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की अपनी पृथ्वी को दूषित होने से बचाना है और ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने पर ज़ोर दिया, जिससे शुद्ध हवा मिल सके। क्योंकि आज जिस परिस्थिति से गुजर रहे हैं उसमे शुद्ध वातावरण का होना बहुत जरुरी है, इसलिए अपनी पृथ्वी को स्वच्छ बनाये रखें और दूसरों को भी साफ़ सुथरा रखने का सन्देश दें।
जीडी गोयंका स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन मनाया पृथ्वी दिवस का उत्सव
