ग्रेटर नोएडा। बोधितरू इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रार्थना सभा में छात्रों ने भाषण कविता श्लोगन व नाटक के द्वारा पृथ्वी को साफ व स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। नर्सरी के नन्हे मुन्ने बच्चे व कक्षा 10 तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण कर पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओं का संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए कैलाश अस्पताल, अल्फा-एक, अल्फा-दो में रैली के माध्यम से लोगों को समझाया कि पेड़ पौधों को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट। बोधितरु की प्रधानाचार्या रीना गुप्ता ने इस पूरे कार्यक्रम में दौरान बच्चों को आओ मिलकर पौधे लगाएं, पृथ्वी को खुशहाल बनाएं, इस भावना के साथ बच्चों को प्रोत्साहित किया।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…