ग्रेटर नोएडा,22 अप्रैल। जे.पी. इंटरनेशनल संस्थान में कक्षा 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर विदाई दी। कार्यक्रम का आरंभ स्कूल की प्राचार्या रूबी चंदेल ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे उनका उज्जवल भविष्य प्रतीक्षा कर रहा है। यहाँ से जाकर विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करेंगे। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य तथा गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ही मिस्टर एवं मिस जे.पी. बने छात्रों के नामों की घोषणा की गई तथा स्कूल प्रबंधन द्वारा भी छात्रों को शुभकामना संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापिका पारुल सरदाना ने कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…