" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व, बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन के बारे में जाना व प्रार्थना की

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-1 ग्रेटर नोएडा में क्रिसमस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाट्टी के साथ स्कूल के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं, सिस्टर व मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया उपस्थित रहे। वहीं कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी विद्यार्थी भी दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों ने अनेकता में एकता का संकल्प एवं उदाहरण पेश करते हुए अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसकी शुरुआत ईश्वर वंदना के साथ हुई तत्पश्चात स्कूल के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने क्रिसमस नृत्य प्रस्तुत किया तथा अन्य विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु के जन्म से जीवन काल की पावन गाथा को गीत, नृत्य एवं नाटक के रूप में प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने प्रभु यीशु के शांति प्रेम एवं सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया तथा अपने अथक परिश्रम से प्रयास में सफल भी हुए जिसके लिए सभी दर्शकों की करतल ध्वनि से उन्हें वाहवाही भी मिली।

इस कार्यक्रम में समय-समय पर विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी चलता रहा जिसमें विद्यार्थियों से प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित साधारण प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि फादर एंड्रयू कोरिया व प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाट्टी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रभु यीशु के शांति और प्रेम के संदेशों से सभी को अवगत कराया तथा देश-विदेश के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में फैली हुई अशांति के ऊपर चिंता जताई तथा प्रभु यीशु से सभी की शांति के लिए प्रार्थना भी की। साथ ही उन्होंने सभी को क्रिसमस पर्व की हृदय से बधाई भी दीं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बहुप्रतीक्षित सेंटा का भी आगमन हुआ तथा सेंटा ने बच्चों को उपहार व मिठाइयां वितरित की।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

16 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

17 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>