" data-ad-slot="">

होमियोपैथिक चिकित्सक डा.जितेंद्र सिंह को राजस्थान में मिला सम्मान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। हेरिटेज सिटी उदयपुर, राजस्थान के होटल फर्न रेजीडेंसी में चतुर्थ बीएचएमसी पूर्व छात्र मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य डा.यू.एस.जुरेल व मुख्य अतिथि डा.संजीव गौतम, चेयरमैन, गुरु रविदास आयुष विश्वविद्यालय, होशियारपुर ,पंजाब द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 74वें बैच के वरिष्ठतम पूर्व छात्र डा.एस.के.गौड़ अलीगढ़ व डा. मुकेश भारतीय पूर्व उप प्राचार्य भरतपुर द्वारा महात्मा हैनीमैन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे भारत वर्ष से आए सैकड़ों होमियोपैथिक चिकित्सकों में से ग्रेटर नोएडा में इंडोजर्मन होम्योपैथी के निदेशक डॉ.जितेंद्र सिंह को होम्योपैथिक चिकित्सा में उनके योगदान के लिए “महाराणा प्रताप प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के तहत शोध कार्य के क्षेत्र में डा.सिंह के अमूल्य योगदान को देखते हुए पूर्व प्राचार्य डा.यू.एस.जुरेल द्वारा शाल उड़ाकर “एक्सेलेंसी अवार्ड” से नवाजा गया। इसी कार्यक्रम में दी होमियोपैथिक फिजिशियन सोसाइटी भरतपुर द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन व कुशल संचालन के लिए डा.जितेंद्र सिंह को “टोकन ऑफ़ एप्रिसिएशन” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ.जितेंद्र सिंह ने वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता के साथ साथ असाध्य बीमारियों के उपचार में होम्योपैथी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व प्राचार्य डा.यू.एस.जुरेल को उनके सेवा कार्यों के लिए “अति विशिष्ट होम्योपैथी चिकित्सा सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया ।अलीगढ़ के वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा.एस.के. गौड़ व डा.योगेश गुप्ता,डा.आर.बी.शर्मा पूर्व प्रोफेसर, डा.मुकेश भारतीय पूर्व प्राचार्य व डा.अशोक कुमार शर्मा भरतपुर को “विशिष्ट होमियोपैथिक चिकित्सा सेवा”सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डा.जितेंद्र सिंह,वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक,ग्रेटर नोएडा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य निर्देशक डा.एस.पी.सिंह दिल्ली, डा.संजय शर्मा झाँसी, डा.शैलेंद्र यदुवंशी कासगंज, डा.शिवदर्शन पुंडीर सहारनपुर, डा.संजीव शर्मा हापुड़,डा .रोहित भारतीय भरतपुर , डा. हरजीवन मेहता करनाल,डा.दीपक गुप्ता भोपाल सहित सैकड़ो होमियोपैथिक चिकित्सक उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।” ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण…

7 days ago

HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स–2026” में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं युवा प्रतिभाओं को…

7 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 weeks ago

आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक में संस्थान के प्रगति पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड (Academic Advisory Board) एवं…

2 weeks ago

प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल समापन””340 निशानेबाजों ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से…

2 weeks ago

लॉयड इन्क्यूबेशन की बड़ी उपलब्धि: मात्र एक वर्ष में 56+ स्टार्टअप्स, ₹2.5 करोड़ की ग्रांट

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लॉयड इन्क्यूबेशन ने नवाचार, स्टार्टअप विकास…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>