-तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता में पूरे देश से 28 टीमें ले रही हैं हिस्सा
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसफ विद्यालय में तीन दिवसीय सीआईएससीई नेशनल चैम्पियनशिप खो-खो का शुभारम्भ मंगलवार को किया गया जो20 अक्टूबर तक चलेगा। इन प्रतियोगिताओं में भिन्न-भिन्न राज्यों से 28 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें लगभग 350 बालिकाओं (अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 वर्ग) की भागीदारी कर रही हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत नृत्य एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिन्टो ने मुख्य अतिथि बबीता नागर, विशिष्ट अतिथियों तथा सभी खिलाड़ियों का अपने शब्दों द्ववारा हार्दिक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बबीता नागर, विशिष्ट अतिथि के रूप मे अर्जुन पुरस्कार सम्मानित वरुण सिंह भाटी, मिस्टर सुधीर जोशी, फादर शिनॉज, फादर रोजीमॉन थोमस और फादर सबासटियन उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि बबीता नागर ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप जिस किसी भी क्षेत्र का चयन करें उसमें सौ प्रतिशत मेहनत करेंगे, तभी सफलता प्राप्त होगी। तत्पश्चात विद्यालय की छात्रा ने खिलाडियों को खेल के समस्त नियमों का पालन करते हुए, स्वस्थ टीम भावना से खेलने की शपथ दिलाई। तदोपरान्त मिस्टर सुधीर जोशी, सचिव एएसआईएससी एण्ड रिजनल प्रिंसिपल कोआर्डिनेटर ने टूर्नामेंट को आरंभ करने की घोषणा की। पहले दिन केरल-तमिलनाडु, पुडुचेरी अंडर-14 में तमिलनाडु,पुडुचेरी की जीत हुई, कर्नाटका-उत्तरी क्षेत्र अंडर-14 में कर्नाटका की जीत, उड़ीसा-पश्चिम बंगाल में उड़ीसा की जीत, उत्तर प्रदेस उत्तराखण्ड-बिहार, झारखंड में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड की जीत, केरल-आंध्र प्रदेश तेलंगाना में आंध्र प्र. तेलंगाना की जीत, तमिलनाडु पुडुचेरी-उड़ीसा अंडर-17 में उड़ीसा की जीत, उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड-पश्चिम बंगाल अंडर-17 में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड की जीत, कर्नाटक-महाराष्ट्र, गोवा के बीच मैच में महाराष्ट्र, गोवा की जीत। अंडर-19 में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड-पश्चिम बंगाल में हुए मैच में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड की जीत हुई।
ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…
ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…
नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…
ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…
UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…