" data-ad-slot="">

एमिटी यूनिवर्सिटी में तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम शोध, विकास और नवाचार पर सम्मेलन आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय आईईईई  सम्मेलन का आयोजन सफलता के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में विश्वभर से 2000 से अधिक विशेषज्ञों, विद्वानों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया और तकनीकी क्षेत्र में नवीनतम शोध, विकास और नवाचार पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस सम्मेलन में विभिन्न कार्यशालाओं, तकनीकी सत्रों और विशेष सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को अत्याधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में गहरी जानकारी मिली। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिसर्च और उद्योग में अत्याधुनिक प्रगति और सहयोगात्मक अवसरों को प्रदान किया गया। वहीं दुनिया भर के कई विचारशील नेताओं, नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं ने एक साथ मंच भी साझा किया।

सम्मेलन में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. दीपा मलिक, ओलंपिक पदक विजेता और कई पैरालिंपिक संघों की सदस्य, डॉ. एसएन सिंह, डायरेक्टर आईआईटी  ग्वालियर ने उपस्थित होकर सम्मेलन के महत्व को और भी बढ़ाया। इसके अतिरिक्त, मुकेश शर्मा, संस्थापक प्रोमेथियस स्कूल और ऋषि मोहन भटनागर ने भी कार्यक्रम में अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय कला और संस्कृति के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। यह शाम न केवल मनोरंजन का स्रोत बनी, बल्कि प्रतिभागियों को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराने का भी एक अद्वितीय अवसर प्रदान किया। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय राणा ने इस मौके पर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि हम वैश्विक समुदाय से ऐसी मजबूत भागीदारी देखकर काफी रोमांचित हैं। यह सम्मेलन न केवल नवीनतम वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है बल्कि भविष्य के इंटरनेडिसिप्लिनरी सहयोग के लिए भी मंच तैयार करता है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

15 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

16 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>