" data-ad-slot="">

राम-ईश इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन में ड्रग डिस्कवरी और डिलीवरी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन ने ” ट्रांस्फॉर्मटिव ट्रेंड्स इन ड्रग डिस्कवरी एंड  डिलीवरी : एक्सप्लोरिंग   नेक्स्ट-जनरेशन  थेराप्यूटिक्स  एंड टेक्नोलॉजीज” विषय  पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन  को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष डॉ. आर.सी. शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को सम्बोधित किया।  भारतीय फार्माकोपिया आयोग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जय प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में समिल्लित हुए। डॉ. महावीर चौगुले और डॉ. केतन पटेल (यूएसए), डॉ. कमल दुआ (सिडनी), डॉ. मोहम्मद यासिर (इथियोपिया), प्रो. डॉ. वन्नाजन संघीरन ली (मलेशिया), डॉ. विकास धीकव (आईसीएमआर), डॉ. सी.आर. पाटिल (आर.सी. पटेल  कॉलेज, महाराष्ट्र), डॉ. सुषमा तालेगांवकर (डीपीसारु) और डॉ. तनवीर नावेद (एमिटी  विश्वविद्यालय) प्रमुख वक्ता  थे।

भारतभर से शोधार्थियों ने अपनी शोध कार्यों को मौखिक और पोस्टर प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत किया। विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया गया, जिसमें भारतीय फार्माकोपिया आयोग के वरिष्ठ वैज्ञानिक,  डॉ. अनिल कुमार तेओतिया मुख्य अतिथि थे। प्रबंध निदेशिका प्रतिभा शर्मा, प्राचार्या और आयोजक डॉ. पल्लवी मनीष लव्हाले, विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल, कार्यक्रम समन्यवक डॉ. अज़हर दानिश खान और वैज्ञानिक समिति की प्रमुख डॉ. रीमा सिन्हा सहित अन्य फैकल्टी और स्टाफ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन ने ड्रग डिस्कवरी और डिलीवरी के क्षेत्र में हाल की प्रगति पर गहन चर्चा और ज्ञान के आदान-प्रदान का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

15 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

16 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>