" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भयंकर आग से दर्जन भर किसानों की फसल व भूसा स्वाहा, लाखों का नुकसान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

दमकल विभाग पर ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड़
-नुकसान से नर्वस किसान भविष्य में आर्थिक तंगी एवं पशुओं के चारा संकट को लेकर हुए चिंतित
रबूपुरा। शनिवार को खेतों में अचानक आग की लपटें व धुंआ उठता देख सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस व दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा तेज धूप व हवा के कारण आग लपटों के सामने ग्रामीण बेवस होकर रह गये। टैªक्टरों से आस-पास जुताई कर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लगभग 90 बीघा फसल व भूसा जलकर खाक हो गया। आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड़ घंटों बाद तक मौके पर नहीं पहंुची। लाखों के नुकसान से नर्वस पीड़ित किसानों ने मुआवजा की मांग की है। जानकारी अनुसार गांव उटरावली के जंगल में शनिवार दोपहर अचानक एक खेत में आग लग गई। जिसे देख खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहंुचे और शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही समय में सैकड़ों ग्रामीण इकठ्ठा हो गये लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर अन्य खेतों में फैलना शुरू हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद भी आग थमने का नाम नहीं ले रही और देखते ही देखते बामुश्किल आग पर काबू पाने तक गांव उटरावली व मेंहमदपुर निवासी किसान अमरसिंह, जयप्रकाश, रामभूल, गनेशी, रोदास, बसंत, लायकराम, ऋषिपाल, संजू, विनय ओघड़ सिंह, बबलू, बीरू, ओमप्रकाश आदि की लगभग 90 बीघा फसल, भूसा व पराली जलकर राख हो चुकी थी तथा आग बुझाने के प्रयास दो युवक देवेन्द्र व एक अन्य मामूली रूप से झुलस गये। घटना में हुए नुकसान का आंकलन करीब 4 लाख रूपये का किया जा रहा है तथा पीड़ितों किसान आगामी समय में होने वाली आर्थिक तंगी व पशुओं के चारा संकट को लेकर बेहद चिंतित हैं।
दो घंटे बाद पहंुची फायर बिगे्रड़ः- यूं तो शासन प्रशासन द्वारा किसान के हालात बेहतर बनाने एवं सुविधाएं मुहैया कराने के बडे-बडे दावे किये जाते हैं लेकिन अक्सर आग लगने जैसी घटनाओं में दमकल विभाग की अक्सर बड़ी लापरवाही सामने आती है। इस बार भी ऐसा ही मामला सामने आया, ग्रामीणों का आरोप है कि दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही आग लगी तभी तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई लेकिन तब भी फायर बिग्रेड़ करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। आरोप है कि हर बार फसल के समय में प्रशासन से रबूपुरा क्षेत्र में दमकल की दो गाड़िया तैनात करने की मांग की जाती है लेकिन विभागीय उदासीनता हमेशा आमजन पर भारी पड़ती है। वहीं दूसरी तरफ गांव म्याना में आग लगने से कृष्ण शर्मा, जयदेव, दुर्गा, महेश आदि के बौंगे, बिटौडे जल गये तथा कई पशु भी आग की चपेट में आने से झुलस गये।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>