नोएडा। सेक्टर-65 स्थित बहलोलपुर में झुग्गी में रह रहे गरीबों की बस्ती में आग लगने से उनका आशियान उजड़ गया और दो बच्चे जिन्दा जल गए और सौकड़ों परिवार बेघर हो गए। गरीबों की सहायता के लिए नोएडा के भाजपा विधायक पंकज सिंह ने गरीबों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी हर सम्भव मदत के लिए लोगों से अपील की है।
पंकज सिंह ने ट्वीटकर गरीबों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए सामाजिक संगठन को आगे आकर उनकी सहयता करने के लिए कहा है। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर से बातकर गरीबों की आर्थिक सहायता के लिए कहा है। पंकज सिंह की अपील पर दर्जनों सामाजिक संगठन के लोग मौक पर पहुंच कर गरीबों के भोजन, कपड़े, फल आदि सामाग्री गरीब बच्चों व उनके परिवार को वितरित किया। इस विषम परिस्थिति में गरीबों की सहायता करने के लिए उन्होंने धन्याद किया है।
सेक्टर-65 स्थित बहलोलपुर गांव में रविवार को दोपहर लगी भीषण आग में दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई, जबकि 600 से अधिक झुग्गियां व 700 से अधिक कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए। भीषण आग में 3 हजार लोग बेघर हुए हैं, वहीं लाखों का नुकसान भी हुआ है। आग की सूचना पर दमकल की 17 से अधिक गाड़ियां पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत से आग को बुझाया। आग देख झुग्गियों में रहने वाले लोगों के चीख पुखार मच गई। सूचना पर फेस-3 कोतवाली पुलिस के साथ 100 के करीब दमकलकर्मी पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए। लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग बुझाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जबतक आग बुझाई जाती तब तक अधिकांश झुग्गियां जलकर खाक हो चुकी थी। आग इतनी भयंकर थी कि ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी इसका धुआं देखा गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…