" data-ad-slot="">
Categories: HOME

जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान द्वारा चाणक्य टॉक्स का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान द्वारा चाणक्य टॉक्स का आयोजन किया गया, इस टॉक सीरीज में कॉर्पोरेट लीडर्स को बतौर वक्ता बुलाया जाता है और वह अपना अनुभव साझा करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने अपने स्वागत भाषण में टाटा समूह द्वारा किये आधारभूत कार्यों का उल्लेख करते हुए अतिथि वक्ता का स्वागत किया और बताया कि ऐसे आयोजनों से भविष्य के लिए योग्य प्रबंधक तैयार होंगे। कार्यक्रम के अतिथि वक्ता सुबीर वर्मा हेड-एचआर एवं आईआर, टाटा पावर ने अपने उद्बोधन में टाटा पावर में मानव संसाधन के विकास हेतु किये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्मिक कौशल विकास की आवश्यकताओं और प्रशिक्षण की महत्ता को विस्तार से बताया। छात्रों के प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने मानवाधिकार, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, वर्क लाइफ बैलेंस आदि विषयों पर चर्चा की। एक और प्रश्न के उत्तर में कोरोना काल में टाटा पावर द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि टाटा समूह समाज के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत मे डीन छात्र कल्याण डॉ. रुचि रायत ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो मयंक पांडेय, प्रो शालिनी, प्रो प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>