ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के बीएड पाठ्यक्रम में तीन दिवसीय भारत स्काउट एण्ड गाइड शिविर कैंप का समापन किया गया। शिविर का संचालन जिला संगठन कमिश्नर स्काउट शिव कुमार और गाइड शैफाली गौतम के साथ संकाय शिक्षकों द्वारा किया गया। शिविर में छात्रों को सीमित संसाधनों में रहकर जीवन यापन कला का प्रशिक्षण दिया गया। टीम वर्क और सहयोग के साथ कार्य करने की शैली को विकसित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाल कर सभी छात्रों,शिक्षकों और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। शिविर के माध्यम से छात्रों को सहयोग, सहकारिता, समाज सेवा तथा अखंडता और सांस्कृतिक धरोहर तथा संस्कृति के संरक्षण के विषय में जागरूक किया गया। अंतिम दिवस छात्रों द्वारा तम्बुओं को लगाकर अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झांकी को प्रस्तुत किया और भारतीय सांस्कृतिक एकता को बढ़ाया देने के लिए सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। संस्थाध्यक्ष मनोहर थैरानी और ग्रुप निदेशक डॉ. वन्दना अरोरा सेठी ने तम्बुओं का निरीक्षण किया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…