" data-ad-slot="">

आईओटी आधारित बैडमिंटन रैकेट स्पोर्ट्स एनालिटिक्स में मील का पत्थर होगा साबित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-बारहवीं के छात्र पार्थ बत्रा ने विकसित किया एनालिटिक्स बैटमिन्टन
ग्रेटर नोएडा। स्पोर्ट्स एनालिटिक्स के क्षेत्र में एक बैडमिंटन रैकेट में तकनीक के अभिनव प्रयोग का अनूठा उदाहरण सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, मेरठ के 12वीं कक्षा के विज्ञान विषय के छात्र पार्थ बत्रा ने प्रस्तुत किया है। पार्थ एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा उन्होंने थाईलैंड से बैडमिंटन का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण हासिल किया है। अपने प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने यह अनुभव किया कि बैडमिंटन कोच के द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी के फीडबैक को तकनीक के प्रयोग से बेहतर बनाया जा सकता है। इसके पीछे अवधारणा यह थी कि कोच हर समय हर एक खिलाड़ी के खेल को नहीं देख सकते हैं और यदि ऐसा संभव भी हो पाये तो बाद में इन सभी को विडियो के माध्यम से देखा तो जा सकता है पर किसी भी प्रकार का आंकड़ा हासिल कर पाना संभव नहीं हो पता है। लेकिन यदि किसी प्रकार से खिलाड़ियों के खेल जैसे कि उनके शॉट्स के मूवमेंट के आंकड़ों को यदि किसी प्रकार से बाद में देखा जा सके तो संभव हो सकता है कि फीडबैक को और अधिक उन्नत किया जा सके और खेल में सुधार लाया जा सके। अपनी इसी उत्सुकता को उन्होंने एक साधारण से बैडमिंटन रैकेट को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के अनुप्रयोग के द्वारा एक नए रूप में सफल रूप से प्रस्तुत किया है।

पार्थ बत्रा, छात्र

विदित हो कि पार्थ के द्वारा विकसित किया गया यह रैकेट अपने आप में पहला ऐसा रैकेट है जो खिलाड़ियों के खेल को बेहतर बनाने में सहायक होगा। इस रैकेट के माध्यम से बैडमिंटन खिलाड़ी के द्वारा मारे गए शॉट्स की मूवमेंट के आंकड़ों को कम्प्यूटर स्क्रीन पर देखा जा सकता और डेटा साइंस की मदद से विश्लेषण भी किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में विशेष बात यह है कि विश्लेषण के माध्यम से यह तय किया जा सकता है कि किस प्रकार के मूवमेंट से खिलाड़ी को अपने खेल को सुधारने में मदद मिलेगी। इस प्रकार की अनेकों जटिल तकनीकों का प्रयोग आज स्पोर्ट्स एनालिटिक्स विषय के अंतर्गत खेल तथा खिलाड़ियों की गुणवत्ता एवं कुशलता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। पार्थ के द्वारा विकसित किए गए इस बैडमिंटन रैकेट में आंकड़ों को कम्प्यूटर में भेजने के लिए आरड्यूनों नैनो प्रोग्रामिंग बोर्ड के साथ एक्सीलेरोमीटर तथा जाइरोस्कोप सेंसर्स का प्रयोग किया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>