बीरमपुर में दयाल सीड्स ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन

Dayal Seeds organized Kisan Goshthi in Birampur

रबूपुरा। रविवार को बीरमपुर में दयाल सीड्स के सौजन्य से किसान सतवीर सिंह के प्लॉट पर क्रॉप शो का आयोजन किया गया । आयोजित गोष्ठी में किसान श्री सतवीर सिंह ने दयाल सीड्स की प्रजाति DHM-45 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रजाति में 7-8 शाखाएं व मुख्य शाखा में 60-62 फलियां हैं और एक फली में औसतन 16-18 दाने हैं जो कि अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक व मोटे हैं । क्रॉप शो में बीरमपुर, नगला शाहपुर, खाजपुर, चौकी, बैलाना, कालूपुरा, आकलपुर आदि गाँव से करीब 180 प्रगतिशील किसानों के साथ साथ गौतमबुद्ध नगर जनपद के विक्रेताओं ने भी फसल को देख कर अन्य प्रचलित प्रजातियों से दयाल DHM-45 को बेहतर पाया ।
क्रॉप शो में दयाल ग्रुप की तरफ से GM डॉ एम के गौड़ ने फसलों में संतुलित उर्वरक प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जैव उर्वरक, जैवांश पदार्थों के प्रयोग व मिट्टी की जांच पर जोर देते हुए कहा कि फसल उत्पादन में मुख्य उर्वरकों के साथ साथ सूक्षम पोषक तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । श्री शक्ति सिंह ने दयाल सीड्स द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उच्च गुणवत्ता की बीज श्रृंखला व फसल उत्पादन में अच्छे बीज के महत्व पर चर्चा की । श्री नरेश चंदेल द्वारा विष मुक्त खेती हेतु दयाल द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे परम उत्पादों की श्रृंखला पर चर्चा की । कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह, नरपत सिंह, अमित सिंह, एदल शर्मा, मिंटू सिंह, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES